आज बृहस्पतिवार को गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत अंजना संकुल के सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन मध्य विद्यालय अंजना में किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रीतेश रंजन ने कहा कि शिक्षण एक महान पेशा है और शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते और कोई भी विदा अंतिम नहीं होती, बहुत कुछ जीता रहता है यादों में।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव चक्रधर यादव ने कहा कि शिक्षक और सड़क एक समान होते हैं। वह स्थिर रहते हैं लेकिन और सभी को मंजिल पर पहुंचा देते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके जीवन की अगली पारी की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में जयकांत यादव, मोतीलाल रविदास, राधेश्याम भगत, जफर आलम, नेसार अहमद, गुलाम रसूल, जियाउल हक और गहनू मांझी है।
कार्यक्रम में शिक्षक देवनंदन साह, जितेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, शिव प्रसाद भगत, धर्मेंद्र झा, नसीमुल हक, तौहीद आलम, पंकज कुमार यादव, गुलाम मुर्शीद, मोजीबुल हक, शाहीन जावेद एवं स्थानीय मुखिया समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम समाचार
गोड्डा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें