Godda News: झालसा के निर्देशानुसार मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कैंप आयोजित




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 27.02.2022 को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से स्थानीय नगर भवन गोड्डा सहित जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ एक ही दिन विधिक सेवा -सह- सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया। स्थानीय नगर भवन गोड्डा के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डालसा गोड्डा के चेयरमैन सत्य प्रकाश सिन्हा, डालसा के वाइस चेयरमैन सह उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, डालसा के सचिव दयाराम, डालसा के  सदस्य सह पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कालानाथ एवं अन्य गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विकास आयुक्त संजय सिन्हा के द्वारा विधिक सेवा सशक्तिकरण कैंप के आयोजन को लेकर जिले से आए ग्रामीणों को संबोधित किया गया साथ ही साथ अपने संबोधन में कहा गया कि विभिन्न स्टालों के माध्यम से आप अपने आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में डालसा के सचिव दया राम के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उनके द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि तीनों विभाग यथा:- ज्यूडिशरी, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। आज यह कार्यक्रम जिले के 9 प्रखंडों में भी चलाई जा रही है। योजनाओं का लाभ विभिन्न स्टालों के माध्यम से आप जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आपके आए आवेदनों यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना एवं अन्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संग्रह कर संबंधित विभागों को भेजा जाता है ताकि आपके आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र कर लाभुक को लाभ पहुंचाई जाए। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेंश के द्वारा उक्त कार्यक्रम में योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से कहा कि जिले में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ विभिन्न स्टालों के माध्यम से आप जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। आपके द्वारा जो भी समस्याएं हैं आप अपनी समस्याओं को यहां पर रख सकते हैं उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही साथ वैसे  गरीब एवं असहाय लोग जिन्हें कोर्ट में केस लड़ने के लिए आर्थिक तंगी है उनके लिए इस कैंप के माध्यम से  केस लड़ने हेतु निशुल्क सरकारी वकील की सुविधाएं प्रदान की जा रही है ताकि वे अपने केस का निराकरण बिना आर्थिक तंगी के कर सकें। कार्यक्रम में उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा जिले से आए हुए अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को न्यायिक सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि झालसा के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा एवं जिला प्रशासन के द्वारा जिला प्रशासन एवं जिले के  9 प्रखंडों में एवं सरकारी विभागों के द्वारा उक्त कैंप का आयोजन किया गया है। उक्त कैंप के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों का निबंधन एवं उक्त योजना अंतर्गत लाभुकों को मिलने वाले लाभ एवं वस्तुओं का उक्त कैंप में ही वितरण कर अधिक लोगों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य है। उपायुक्त ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा जो स्टॉल लगाए गए हैं वहां पर आप अधिक से अधिक संख्या में जाए एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में उनका लाभ प्राप्त करें। महोदय के द्वारा बताया गया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित जानकारियां, कृषि विभाग के अंतर्गत पशुधन, कृषि उन्नत किस्म के बीजों की जानकारियां, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पोषण से संबंधित जानकारियां एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की जानकारियां जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं यहां से प्राप्त की जा सकती है। डालसा के चेयरमैन सत्य प्रकाश सिन्हा ने अपने संबोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में जानकारी दी गई एवं उपस्थित सभी लोगों से कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपके अधिकारों को पहुंचाने का एक माध्यम है, वह अधिकार आपको मिले उनकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने हेतु आपको जिला प्रशासन के माध्यम से यह सुविधाएं प्रदान की जा रही है आप उनका लाभ अवश्य प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जो निम्न है:- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम, विधिक सेवा सशक्तिकरण, श्रम विभाग, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राष्ट्रीय मतदान जागरूकता प्रतियोगिता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग,  आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 टीकाकरण बूथ, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, फूलों झानों आशीर्वाद अभियान ,शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, पशुपालन, गव्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग,  मनरेगा, जेएसएलपीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि के सभी स्टॉलों का निरीक्षण डालसा गोड्डा के चेयरमैन सत्य प्रकाश सिन्हा, डालसा के वाइस चेयरमैन सह उपायुक्त भोर सिंह यादव, डालसा के सचिव दयाराम, डालसा के सदस्य सह पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा सहित अन्य के द्वारा किया गया एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई।इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया एवं इनके अंतर्गत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। जो निम्न हैं आपूर्ति विभाग से संबंधित परिसंपत्ति का वितरण, पेंशन से संबंधित परिसंपत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण , लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण, गृह प्रवेश हेतु चाभी का वितरण,  मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, विभिन्न विभाग की ओर से लाभुकों का चेक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सब डिविजनल ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के द्वारा की गई एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा चंदन कुमार के द्वारा अपने संवोधन में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी लोगों का आभार के साथ की गई। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अनिल टुडू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार, सीडीपीओ श्रीमती भारती, अन्य पदाधिकारीगण सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें