Godda News: एबीवीपी ने किया तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महागामा नगर इकाई द्वारा नगर उपाध्यक्षअशोक चौधरी, अभाविप नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार की अगुवाई में लावण्या को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने पर तमिलनाडु सरकार द्वारा एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित कार्यकर्ताओं की असंवैधानिक गिरफ्तारी एवं पुलिसिया दमन के खिलाफ अवैध धर्मांतरण की पोषक तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन महागामा बसुवा चौक पर किया गया। मौके पर उपस्थित सुमित कुमार ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस द्वारा 14 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के सामने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। हमारी राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री सहित अन्य 33 अभाविप कार्यकर्ताओं को लावण्या के न्याय के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया गया है। इसी के विरोध में हम सभी अभाविप कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सभी निधि त्रिपाठी की रिहाई की मांग करते हैं और लावण्या को जल्द से जल्द न्याय मिले ऐसी मांग तमिलनाडु सरकार से करते हैं। बहन लवाण्या को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम लड़ते रहेंगे। इस प्रदर्शन में नगर उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, नगर सह मंत्री रौशन शुक्ला, कार्यालय मंत्री सुमित मंडल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सानू कुमार, विक्रम साह, सह कार्यालय मंत्री निशांत, अंकित, कार्तिक शर्मा, अब्दुल, सूरज मोदी, सौरभ मंडल तथा दर्जनों अभाविप कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें