ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- चानकु महतो हूल फाउंडेशन के मुख्य संयोजक संजीव कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 9 फरवरी को चानकु महतो के 206वां जयंती मनाई जाएगी। जयंती पूर्व नवनिर्मित चानकु महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण होगा। कार्यक्रम में शहीद चानकु महतो के वंशजों एवं स्थानीय ग्रामीणों ,जिला के गणमान्य लोगों आमंत्रित हैं। मौके पर जनजातीय शोध संस्थान रांची के शोधकर्ता महादेव डुंगरिआर व संस्कृतिविद दीपक पुनरिआर के साथ समाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल मुतरुआर और विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में संथाल विद्रोह (हूल) के अग्रणी योद्धाओं में शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू व शहीद राजवीर सिंह के वंशज हरे कृष्ण सिंह व शहीद बैजल सोरेन के वंशज सुनीता सोरेन एवं शहीद भागीरथ मांझी के वंशज लिलीसी हेम्बरम उपस्थित होंगे। चानकु महतो हूल फाउंडेशन के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी जोर सोर से की जा रही है। फाउंडेशन द्वारा कोरोना को लेकर कोरोना गाइडलाइन के तहत सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया है।
Godda News: 9 फरवरी को चांनकु जयंती में जुटेंगे हूल क्रांतिकारियों के वंशज

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें