Dhoriya News: मधुमक्खी के हमले में दर्जनों लोग घायल

ग्राम समाचार,धोरैया,बांका। धोरैया प्रखंड क्षेत्र के रणगांव पंचायत के पड़रिया गांव में शुक्रवार  शाम मधुमक्खियों के हमले में एक 4 वर्षीय बालक सहित करीब 14 लोग घायल हो गए । जानकारी के मुताबिक रणगांव पंचायत के पड़रिया  गाँव में  सभी ग्रामीण अपने दरवाजे पर बैठे 

थे ।इस दौरान अचानक  मधुमक्खियों के झुंड ने वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया। घटना में  65 वर्षीय सदानंद मंडल प्रिया भारती रोजी भारती महेन्द्र मंडल     सहित कुल 14 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते वार्ड नं0 10 पूर्व वार्ड सदस्य श्रीकांत मंडल द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी घायलो को स्थानीय चिकित्सक के पास ईलाज कराया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें