ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन के जिला प्रमुख संघ के महासचिव बनने पर जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। उप प्रमुख प्रकाश चौधरी सहित कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन को बधाई दी। नव निर्वाचित प्रमुख संघ के महासचिव बनने पर बिरसा सोरेन ने बताया कि, उन्हें जिस पद के लिए चुना गया है। उनके
लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। जनता के विकास के लिए हमेशा आगे रहेंगे। मालूम हो कि, बांका में जिला प्रमुख संघ का चुनाव हुआ था। जिसमें प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन को संघ के महासचिव चुने जाने के साथ-साथ जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष के रूप में रवीश कुमार जो चान्दन के प्रखंड प्रमुख हैं। उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें