Chandan News: प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने निवर्तमान मुखिया अनिल मंडल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय के सरकार भवन परिसर में 28 फरवरी मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ की चुनाव किया। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से चांदन पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया अनिल मंडल को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर उत्तरी कस्बा वसिला पंचायत के इंद्रदेव यादव,वह बिरनिया पंचायत के रंजीत पंडित को मनोनीत किया गया। एवं सिलजोरी पंचायत के मुखिया गूलटन रजक को कोषाध्यक्ष, बडफेरा तेतरिया पंचायत के बाल किशोर सोरेन सचिव, वहीं महासचिव पद से दक्षिणी बारने पंचायत मुखिया 

तुलसी रजक को चुना गया। इस मौके पर प्रखंड के सभी मुखिया एवं उनके पति मुखिया प्रतिनिधि के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में शामिल मुखिया ने प्रखंड अध्यक्ष अनिल मंडल जोर दार स्वागत करते हुए माला पहनाया। तत् पस्चात उपस्थित प्रतिनिधियों ने बारी बारी से सभा को सम्बोधित किया और प्रखंड क्षेत्र के विकास सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पुर्व प्रमुख पलटन यादव, कोरिया पंचायत मुखिया मालती देवी, कुसुमजोरी मुखिया ममता देवी व प्रतिनिधि ब्रह्मदेव तूरी, पुर्वी कटसकरा मुखिया गायत्री देवी, उत्तरी बारने पंचायत के मुखिया अनीता देवी, गौरीपुर पंचायत के मुखिया तारा देवी पति प्रमोद मंडल,अनीता देवी, चंदवारी पंचायत के मुखिया गीता देवी, उप मुखिया मनोज यादव, के अलावा किसान सलाहकार सुरेश यादव, पवन यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें