Chandan News: नम आंखों से छात्राें ने मां सरस्वती को किया विदाई और उड़ाए गुलाल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव सहित भैरोगंज के प्राईवेट शिक्षण संस्थानों में विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरी सादगी के साथ श्रद्धालुओं ने किया। वहीं कुछ जगहों पर सोमवार को प्रतिमा विसर्जन कि जाएगी। शहर के कई पूजा पंडालों के अलावे शिक्षण संस्थान की मूर्तियों का विसर्जन भी श्रद्धालुओं व छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ करते नजर आए। इस दौरान पहले पहर में जहां पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने माता को पुष्पाजंलि अर्पित किया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए पूजा-अर्चना से माहौल भी भक्तिमय रहा। पूजा-अर्चना व पुष्पाजंलि के पश्चात आरती कर माता का आह्वान किया गया। आरती के बाद ही दर्शन के लिए आ रहे 

श्रद्धालुओं के बीच फल व बुंदिया का प्रसाद वितरण किया गया।अनुष्ठान के बाद दौर शुरू हुआ मूर्ति विसर्जन का। मां सरस्वती को विदा देने में विभिन्न कोचिंग संस्थान के छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी और छात्राओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। जिसमें भैरोगंज बाजार अवस्थित  शिक्षण संस्थानों से माता की मूर्तियों को लेकर श्रद्धालु निकले। शिक्षण संस्थानों से निकले विसर्जन जुलूस के दौरान छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए भ्रमण के क्रम में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ माता सरस्वती का जयकारा साल में एक बार आती है विद्या देकर जाती है, सरस्वती माता विद्यादाता जैसे जयकारे के साथ थिरकते  हुए  तालाब  पहुंच कर माता की आरती के बाद शांति पुर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन कर सम्पन्न किया। इस मौके पर शिक्षण संस्थान के निदेशक भुदेव यादव,दसरथ यादव,मनोज यादव, राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें