ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी के भैरोगंज बाजार निवासी एवं समाजसेवी अशोक भगत के कर कमलों द्वारा भैरोगंज चांदन मुख्य मध्य स्थित इंडेन गैस गोदाम के समीप सीमेंट से बनने वाले ईट का फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। जिसमें आनंदपुर ओपी क्षेत्र के विभिन्न गांव से गणमान्य लोग उपस्थित हुए और प्रसाद ग्रहण करते हुए खुशी जाहिर
किया कि अब सीमेंट का ईट बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अब भैरोगंज में ही ईट मिलने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस मौके पर सीमेंट ईट प्रोपराइटर भैरोगंज बाजार के समाजसेवी सह दक्षिणी बार ने पंचायत के पंचायत समिति छोटू भगत एवं इनके बड़े भाई राजकिशोर भगत चाचा राजेंद्र भगत आदि के साथ दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें