Chandan News: मारपीट मामले में फरार अभियुक्त किया गिरफ्तार भेजा जेल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदमारी पंचायत अंतर्गत गुहजोरा गांव निवासी पार्वती देवी पति हिरालाल दास के द्वारा गांव के ही 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया गया था। घटना 5 फरवरी 2022 की थी। घटनाक्रम में गंभीर रूप से जख्मी हीरालाल दास इलाज के दौरान रांची अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि उपरोक्त विषय में अभियुक्त राजकुमार दास पिता नंद किशोर दास पहले ही जेल जा चुका है। जिसमें अभियुक्त कंचन देवी एवं इनके सास शांति देवी फरार चल रही थी। जिसे लेकर पुलिसिया कार्रवाई 

करते हुए  आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में महिला कॉन्स्टेबल आभा कुमारी व पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना पर अभियुक्त दो छोटे मासूम बच्चे की मां कंचन देवी को मायके भैरोपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। जबकि अभियुक्त शांति देवी अब भी फरार चल रही है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए आनन्दपुर पुलिस जगह जगह तलाश करने में जुटी है। इस संबंध में अभिरक्षा में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त कंचन देवी को महिला कॉन्स्टेबल आभा कुमारी के अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई करते हुए बांका जेल भेज दिया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें