ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के चांदन पंचायत के चांदन देवघर मुख्य मार्ग अवस्थित चांदन अस्पताल के सामने यशोदा मेडिकल के प्रोपराइटर अरुण मंडल एवं छोटे भाई सहदेव मंडल जी के पिता बाबूलाल मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी यशोदा देवी के द्वारा अपने निजी आवास में भव्य हनुमान मंदिर निर्माण किया गया जिसमें महावीर स्वामी की प्रतिमा की आधारशिला रखी गई जिसका प्राण प्रतिष्ठा की आयोजन कि गई।जिसे लेकर 10 फरवरी 2022 गुरुवार को चांदन नदी से अपने आवास तक कलश यात्रा निकाली गई साथ ही साथ सुन्दर कांड पाठ किया गया वही 11 फरवरी शुक्रवार को पंचांग पूजन मंदिर प्रवेश तथा हनुमत प्राण
प्रतिष्ठा वेदी पूजन एवं के साथ अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ किया गया तथा 12 फरवरी 2022 शनिवार को हवन पूर्णाहुति आरती एवं प्रसाद वितरण करने की आयोजन की गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के लिए गणमान्य लोगों ने अखंड कीर्तन का आनंद उठाया जिसमें हरि कीर्तन मंडली का शोभा बढ़ाने राम धुन में शामिल हारमोनियम पर पलक धारी मंडल ब्लू चौधरी वही ढोलक बजाने में मशगूल विष्णु देव चौधरी गायकार सुधीर मंडल विजय मंडल का सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने एवं दर्शनाभिलाषी यों के रूप में विजय मंडल, शादी मंडल, रोहित कुमार, अंकुश कुमार, आदित्य कुमार, अख अनन्या नैंसी प्रिया अंजलि कुमारी एवं समस्त मंडल परिवार ने भाग लिया।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें