Chandan News: 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ़्तार भेजा जेल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिते शाम रविवार को आनंदपुर ओपी के चांदवारी गांव से 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजने का मामला आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चांदवारी गांव में अवैध तरीके से शराब बनाकर कारोबार किया जा रहा है, जिसकी सूचना पर आनंदपुर ओपी के  ए एस आई श्याम कुमार रजक जी दल बल के संयुक्त में कार्रवाई करते हुए रविवार 

संध्या 5:45 बजे चांदवारी गांव पहुंचा जहां पुलिस को देख कर भाग रहे ललन राम पिता मिश्री राम व सुरेन्द्र पंडित पिता स्वर्गीय बालेश्वर पंडित जंगल कि ओर भागने लगा जिसे पुलिस बल ने धर दबोचा, जांच करने पर ललन राम के पास प्लास्टिक गैलन से 15 लीटर एवं सुरेन्द्र पंडित के पास 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। जिसे गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध धारा 30 (ए) के तहत मद्द निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध ढंग से शराब कारोबार कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है बावजूद शराब कारोबारी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर कारोबार में संलिप्त पाए जा रहे हैं।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें