Bounsi News: आदिवासी समुदाय के लोगों ने मनाया तिलकामांझी की जयंती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित हरिपुर गांव में शुक्रवार को तिलकामांझी की जयंती मनाई गई। प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन एवं अन्य लोगों ने तिलकामांझी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने जनकी चौड़े एग को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जबकि शांतिलाल लता सोरेन को भी अंग वस्त्र देकर 

सम्मानित किया गया। अर्चना चौड़े को अधिक लाल मरांडी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही हरिपुर के ग्राम प्रधान, बभंगामा पंचायत के मुखिया बाबूराम किसकू, सरपंच, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद रहे और तिलकामांझी के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं प्रखंड प्रमुख ने कहा कि, तिलकामांझी का प्रभाव इस कदर है कि, उनके पद चिन्हों पर चलकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें