ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्धि मधुसूदन मंदिर में शनिवार को खिचड़ी भोग में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा शामिल हुए। मंदिर में भगवान को खिचड़ी भोग लगाने के लिए अन्य श्रद्धालु भी सुबह से ही पहुंचे और पूजा अर्चना की। काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और भगवान को खिचड़ी भोग लगाया। मालूम
हो कि मंदिर 1 माह तक खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाता है। रविवार को खिचड़ी भोग लगाने का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। जिसको लेकर शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मौके पर प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भैरव मंडल, भाजपा नेता विक्की मिश्रा, निर्मल झा, द्वारका मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें