Bounsi News: सुखनिया नदी का पानी लाल,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूजापुर सहित कई गांव के लोग परेशान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विगत 2 दिनों से सुखनिया नदी का पानी लाल हो गया है। जिस वजह से आसपास के इलाके के लोग काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर भी लाल हो चुके पानी का तस्वीर एवं विडिओ वायरल हो रहा है। वही पानी का रंग लाल कैसे हुआ इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कई लोगों का कहना है कि, किसी केमिकल की वजह से पानी लाल हो गया है। तो किन्हीं लोगों का कहना है कि, डहुआ में पावर लूम में धागा रंगाई का काम होने से बचे हुए रंग को नदी के पानी में बहा दिया गया है। हालांकि हकीकत क्या है, यह सामने नहीं आया है। लाल रंग का पानी 

बहने से सूजापुर, सबलपुर, दुर्गापुर, नीमा सहित अन्य गांव के लोगों को परेशानी हो रही है।मालूम हो कि,नदी तट के किनारे बसे कई गांव के लोग इस नदी का पानी पीते हैं। लेकिन रंगीन प्रदूषित पानी होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि, हथकरघा बुनकर काम में सूती वस्त्र को रंगने के लिए एसिड और कास्टिक सोडा युक्त रंग का प्रयोग किया जाता है। इसी मिश्रण को नदी में बहाने से पानी का रंग लाल हो गया है।आसपास के गांव में कच्चा धागा रंगाई का काम किया जाता है। बगल के कई गांव में ऐसा कारोबार होता है। जिसकी वजह से नदी का पानी लाल हो गया है। जिसकी जांच की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें