ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के आलोक में बुधवार को बौंसी थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल के आलोक में सरस्वती पूजा कराना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सरस्वती पूजा को लेकर पुजा कराने का आदेश नहीं दिया है। फिर भी लोग पुजा करते हैं तो, प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल, डीजे, लाउडस्पीकर बजाने एवं प्रसाद वितरण
आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डीजे बजाता है तो, डीजे वाले पर भी और साथ में बजाने वाले पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों पर ही पूजा करने की अनुमति होगी। मालूम हो कि, इस बार सरस्वती पूजा समारोह 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ प्रतिमा विसर्जन में जूलुस नहीं निकाली जायेगी। पुजा के दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा हुड़दंग मचाने वाले पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार,पुलिस अधिकारी मनोरंजन प्रसाद,राजेश कुमार,व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,व्यवसायी किशोर कुमार, अयूब अंसारी, प्रदीप कुमार घोष,निप्पू झा,उमेश प्रसाद यादव, सहित अन्य लोग मोजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें