Bounsi News: प्रखंड के 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई दूसरे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर बुधवार को भी इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके हुई। बता दें कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र परीक्षा हुई। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के दौरान भौतिक विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। बताया गया कि 2931 छात्राओं में 2926 ने परीक्षा दिया है 55 छात्र अनुपस्थित रहे। मालूम हो कि ठंड को देखते हुए 


इस बार जूता मोजा पहन कर विद्यार्थी को परीक्षा देने की अनिवार्यता दी गई है। इस बाबत सरकार ने आदेश भी जारी किया है। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि विक्षकों को पूर्व ही प्रशिक्षित किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सीएम कॉलेज एवं एल एन डी बालिका उच्च विद्यालय में मुख्य द्वार को गुब्बारों से सजाया से गेट बनाया गया है। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। साथ ही सीएम कॉलेज एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में भी कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा कराई जा सके। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें