ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 4 केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र परमेश्वर लाल का सरस्वती विद्या मंदिर, एलएनडी हाई स्कूल, सीएनडी हाई स्कूल एवं सीएम कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन गणित एवं हिंदी की परीक्षा हुई। जिसमें बताया गया कि,कुल 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एलएनडी हाई स्कूल में केंद्रीय अधीक्षक
डाॅक्टर सरिता घोष और स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजस्व पदाधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। वहीं सीएनडी हाई स्कूल में केंद्रीय अधीक्षक अरविंद कुमार के अलावा मजिस्ट्रेट के पद पर जेई अमित कुमार और धोरैया के आपूर्तिकर्ता पदाधिकारी आभा कुमारी मौजूद थे। वहीं अन्य केंद्रों पर भी पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं बताया गया कि, शांतिपूर्ण तरीके से चारों केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हो गई। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें