Bounsi News: पुलिस ने स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ समीप से बुधवार देर रात को पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद कुड़रो मोड़ पर एसआई दीपक पासवान को वाहन चेकिंग अभियान में लगाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो झारखंड 

की तरफ से आ रहा था। वाहन को जब रुकवाया गया और जांच किया गया तो, उस स्कॉर्पियो से 197 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त किया गया। जबकि बेलदौर खगड़िया निवासी राहुल कुमार एवं गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गिरफ्तार तस्कर को रेफरल अस्पताल में गुरुवार को कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें