Bounsi News: पटना उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के आलोक में 17 फरवरी 2022 से आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल स्थगित

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर राज्य की आशा कार्यकर्ताओं की 17 फरवरी 2022 से प्रस्तावित हड़ताल पटना उच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने और एक सप्ताह के अंदर बिहार सरकार को तत्काल वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी करने के आलोक में फिलहाल स्थगित की जाती है। विदित हो कि बुधवार 16 फरवरी 2022 को आशा कार्यकर्ताओं के सवाल पर पटना उच्च न्यायालय ने एक पीआइएल पर सुनवाई करते हुए यह आदेश निर्गत किया। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने इसकी सुनवाई की बहस में एडवोकेट जेनेरल अंजनी कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेशचंद्र वर्मा तथा बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बिहार राज्य अध्यक्ष शशि यादव व रामबली प्रसाद और बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (आशा संघर्ष समिति) के महामंत्री विश्वनाथ सिंह व संयुक्त मंत्री अमित मिश्रा शामिल हुए मुख्य न्यायाधीश ने सभी मसलों को सुना और एक सप्ताह के भीतर आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांगों पर सरकार को 

विचार कर हल करने का निर्देश जारी किया। हमारी आगे की कार्रवाई की दिशा सरकार से होने वाली वार्ता के बाद तय की जाएगी. यदि सरकार का रूख पहले की तरह नकारात्मक बना रहा, तब हम नए सिरे से इस हड़ताल को संगठित करने के लिए स्वतंत्र हैं। कोर्ट ने आशा वर्कर द्वारा उठाये गए कदम की पूरी तौर से प्रशंसा की है। हालांकि कोर्ट ने भी कोविड-19 महामारी के दौरान इनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की है। एडवोकेट जनरल अंजनी कुमार ने कोर्ट को बताया कि, राज्य सरकार के स्टेट हेल्थ सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद संघ/ समिति के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा। ये सब एक सप्ताह में कर लिया जाएगा। कोर्ट ने कार्यकारी निदेशक से हलफनामा पर कार्यवाही के नतीजे को देने को कहा है कि, इस मामले पर सुनवाई अब 28 फरवरी,2022 को की जाएगी। उच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए बांका जिले की तमाम आशा बहनों की ओर से आशा संघ की जिला मंत्री कुसुम बाला सिन्हा ने बिहार चिकित्सा एंव जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को साधुवाद दिया है। साथ ही हड़ताल शुरू होने से पहले ही आशा बहनों की पहली जीत बताई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि, सरकार की सुनवाई का बेसब्री से इंतजार रहेगा और नहीं तो समय सीमा अवधि समाप्त होने के बाद हम सभी आशा बहने एकजुटता दिखाते हुए मजबूती के साथ पून‌ः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें