Baunsi News: मामूली विवाद पर हुए मारपीट मे युवक गंभीर रूप से जख्मी,रेफरल अस्पताल मे हुआ उपचार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सरूवा मोड़ स्थित हरीनगर में मामूली विवाद पर हुए मारपीट में एक युवक के जख्मी हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह के चचेरे भाइयों ने मारकर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि, उसके चचेरे भाई एवं चाची ने मिलकर उसके और उसकी मां मंजू देवी के साथ मारपीट की है। बताया गया कि, गांव के ही नीलकंठ प्रसाद सिंह के पुत्र अमन सिंह एवं सोनू सिंह और नीलकंठ प्रसाद सिंह की पत्नी रीना देवी ने मामूली विवाद को लेकर रोहित कुमार सिंह को पिस्टल के बट से सर पर मार कर जख्मी कर दिया। बताया गया कि, बगल के ही मकान में ढलाई 

का कार्य चल रहा था। जिसमें रोहित कुमार सिंह के घर के आगे से पानी का पाइप बिछाकर ढलाई कार्य हेतु ले जाया गया था। किसी अज्ञात बच्चे के द्वारा पाइप में छेद कर दिया गया। इसी बात को लेकर पीड़ित के चचेरे भाई अमन सिंह एवं सोनू सिंह ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। रोहित कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उसके चचेरे भाई अमन सिंह एवं सोनू सिंह ने पिस्टल निकालकर पिस्टल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में आवेदन नहीं दी गई थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें