ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के तत्वावधान में प्रखंड अंतर्गत बरमसिया ग्राम में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में गृह वैज्ञानिक डाॅ. प्रगतिका मिश्रा ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा रोजगार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी| किशोरियों को स्वास्थयप्रद भोजन और पेय पदार्थों को चुनने, शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने और एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार को बढ़ावा देने में सहायता करने के लिए किए जा रहे क्रियाकलापों को समर्थन करना चाहिए। आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और आयोडीन सहित, विटामिन और खनिज की कमियों को रोकने के लिए का सुदृढ़ीकरण एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ. रितेश दुबे ने कहा कि भारत सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाया है| सुकन्या समृद्धि खाता योजना, 2019 को अधिसूचित किया है| कोई भी बैंक या भारतीय डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकता है| फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है| खाता बालिका के जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक बालिका के नाम पर नेचुरल या कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जाना चाहिए| यह खाता 1,000 रुपये से खोला जा सकता है| एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम सीमा 1,50,000 रुपये तक है. इस योजना पर ब्याज दर 7.60% प्रति वर्ष है, जो वार्षिक रूप से संयोजित है| इसलिए, भविष्य में बालिकाओं द्वारा उनकी शिक्षा के लिए धन का उपयोग किया जा सकता है| बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए रोजगार परक शिक्षा जैसे- चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि तथा बैंकिंग सेक्टर आदि में अपार सम्भावनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक बताया| सभी बालिकाओं को टमाटर, बैंगन, फूल गोभी, मिर्च तथा रसभरी के बिचड़े वितरित किया गया| मौके पर पुष्पा हांसदा, राम धन मुर्मू, काजल कुमारी, नीतू कुमारी सहित 40 बालिकाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुई|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें