Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा  पुलिस ने   सोमवार को मारपीट  मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पंजवारा थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में  रविवार को दो पक्षों में हुए मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में कराया गया एवं वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं 

इस मामले को लेकर घायल महिला के पति विजय यादव ने पंजवारा थाना में गांव के ही नितेश यादव, महेंद्र यादव एवं आनंदी यादव के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है।मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव  ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस में घटना के  एक  नामजद आरोपी आनंदी  यादव उम्र 70 वर्ष पिता स्व बुधन यादव को जगतपुर गांव से गिरफ्तार करते हुए सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें