ग्राम समाचार, चम्पा:- मेहरमा प्रखण्ड के चम्पा पैक्स में हो रहा है धान की खरीद! गोदाम के कमी होने से किसानों को झेलना पड़ रहा है परेशानी! जानकारी के मुताबिक किसानो द्वारा बताया गया कि मेहरमा प्रखण्ड में सिर्फ दो ही पैक्स गोदाम पर धान की खरीद हो रही है जो एक ढोढां पंचायत में है! और एक चम्पा मे है! वहीँ बताया गया कि चम्पा पैक्स में जगह फुल हो जाने से अब धान की खरीद पर रोक लगा दिया गया है! जो की किसानों को धान की बिक्री करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!
संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें