ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने सोमवार को प्रखंड प्रमुख कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार एवं बीपीआरओ हरिमोहन कुमार ने प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन का स्वागत किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यालय विश्व में प्रखंड प्रमुख को
बिठाया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख के साथ साथ पंचायत समिति सदस्य का भी धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि, प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बिठाकर प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें