पार्थिव देह चंद्राय बास्की का |
ग्राम समाचार, दुमका। साहेबगंज-गोविंदपुर नेशनल हाईवे के दुमका-जामताड़ा पथ के आश्रम चापुड़िया जोड़ा पुल के पास शुक्रवार रात नो बजे दुमका से जामताड़ा बेवा चर्च के फादर चंद्राय बास्की आयु 42 साल की मौत सड़क दुर्घटना में हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार दुधानी स्थित चर्च में ईसाई रीति रिवाज से कर दिया गया। चंद्राय बास्की रानीश्वर थाना क्षेत्र के आमझारी गांव का वर्णवाल बास्की का पुत्र था। वह शुक्रवार को दुधानी चर्च से कार्यक्रम कर देर रात वापस जामताड़ा स्थित बेवा चर्च अपने ग्लैमर बाइक से लौट रहा था। आश्रम मोड़ बड़ा चापुड़िया के बीच घुमावदार जोड़ा पुल के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर कर दुघर्टना ग्रसित हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मसलिया पुलिस ने नाजुक हालत को देखते पीसीआर वैन से दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फादर चंद्राय बास्की के मौत की खबर सुनते ही जामताड़ा व दुमका दुधानी चर्च में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को ईसाई रीति रिवाज से सम्मानपूर्वक विधिवत रूप से दफना दिया गया।
रैलिंग न होने से जोड़ा पुल के पास पूर्व भी कई लोगों की जा चुकी जान- आश्रम चपूड़िया के बीच ढलान व घुमावदार जोड़ा पुल में रैलिंग नहीं होने के कारण कई जाने जा चुकी है। विगत साल सड़क से नीचे कार पलटने से दो व्यवसायी की मौत हो चुकी है। साल में हर महीने एक आध दुर्घटना होना तो आम बात हो गया है। दोनो तरफ ढलान व घुमावदार जगह में पल होने से अक्सर अनजान लोग इसका शिकार होते हैं। दोनों व्यवसायी की मौत के बाद स्थानीय तपन दत्त,सुखदेव मंडल,वीरेन किस्कु, नलिन किस्कू,राजेश चौड़े आदि लोगों ने प्रसासन से अभिलंब रैलिंग लगवाने की मांग किया था जिसपर कोई पहल अभी तक नहीं हो सकी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें