ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के नव-निर्वाचित प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार अपने चांदन क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्य के बदोलत 8 जनवरी 2022 शनिवार को दुसरी बार योगदान देकर कार्यालय को उद्घाटन किया। 1964 से लेकर एवं प्रखंड प्रमुख है जिन्होंने 28 जून 2016 को पहली बार प्रखंड प्रमुख का पदभार संभाले और पुनः दूसरी बार प्रखंड प्रमुख चुना गया जो प्रखंड कार्यालय में इतिहास के रूप देखा गया। इस उद्घाटन समारोह मैं मुख्य रूप से चांदन वीडियो राकेश कुमार व प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार के संयुक्त में फीता काट कर कार्यालय को उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में वीडियो राकेश कुमार ने प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार को माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया। वहीं दूसरी ओर चांदन प्रखंड की उप प्रमुख दिनेश सिंह को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता भेंट किया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड के 17 पंचायतों के पंचायत समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख कार्यालय में पंचायत समिति प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी और से प्रखंड प्रमुख को
शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की विकास के संबंधित विशेष चर्चा किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को साधुवाद दिया और कहा की चुनाव की बातें भूल कर क्षेत्र की विकास के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। सरकार की जो भी योजना आएगी जो योजना विधिवत पारित किया जाएगा उसे धरातल पर लाने का हम सबों को दायित्व है जो मिलजुलकर करना है जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने विकास कार्य की योजना के संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र में विकास करने का बल दिया। साथ ही प्रखंड कार्यालय में घुसपैठियों पर अंकुश लगाने की बात कही। बताया कि समिति के अंदर क्षेत्र में विकास के लिए कौन-कौन सी योजना लिए जाते हैं। उन्होंने पंचायत समिति के दो प्रकार योजना जैसे टाइड योजना एवं अन टाइड योजना के संबंधित विस्तार से बताया। प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार के द्वारा की गई सभा संबोधन में उपस्थित समिति सदस्य ने तालियों से स्वागत किया। वहीं दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य एवं प्रतिनिधि के रूप में मोहम्मद कासिम अंसारी, सरताज अंसारी, रामजीत हेंब्रम, राजेश मंडल, शंभू यादव, प्रमोद कुमार, गोविंद यादव जागेश्वर दास, छोटे लाल भगत, रामदेव रजक, उषा देवी, मिथिलेश कुमार आदि के साथ दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें