ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ओमिक्रोन के संकेत को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा जगह जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके आलोक में 2 दिनों से चांदन प्रखंड के वीडियो राकेश कुमार जेई अनीश कुमार राय व चांदन थाना पुलिस के संयुक्त में कटोरिया चांदन मुख्य सड़क स्थित जुबड़ी मोड़ के समीप 8 जनवरी 2022 शनिवार को मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में खुद चांदन वीडियो राकेश कुमार नेतृत्व कर रहे थे और कटोरिया एवं देवघर झारखंड की ओर से आ रहे सभी सवारी वाहनों में बैठे यात्रियों को रोक रोक कर मास्क पहने के लिए प्रेरित किया। तथा मास्क पहनकर यात्रा नहीं करने वाले लोगों को कड़ी
फटकार और हिदायत देते हुए जुर्माना भी वसूला गया। प्रेस वार्ता में चांदन वीडियो राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।भिड भाड़ वाले जगहों पर मास्क लगा कर जाना है साथ ही साथ सोसल डिस्टेंस एवं कोरोना प्रोटोकॉल को पालन करना है। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे संक्रमण बढ़ने की खतरा बनीं हुई है। जिसे लेकर जिला प्रशासन के आलोक में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दो दिन में चार हजार रूपए लोगों से जुर्माना वसूला गया है। जुर्माना इस लिए इस लिए जाते हैं ताकि लोग अगले दिन से मास्क लगाकर घर से निकले। ओमिक्रोन वेरीयंट जेसे घातक संक्रमण के बारे में बताया कि जो लोग कोरोना की दुसरी वैक्सीन ले लिया है उसे डरने की कोई बात नहीं है। और जो लोग अब तक वेक्सीन नहीं लगवाया है उन्हें शीघ्र वैक्सीन लगवा लेना है। जिसके लिए सरकार द्वारा पहले से पुरी तैयारी कर रही है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें