Chandan News: बांका डीसीओ संगीता झा की कुसुम जोरी पैक्स का औचक निरीक्षण

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका के आलोक में 25 जनवरी 2022 को अपराह्न 12:15 बजे सहकारिता विभाग के बांका डीसीओ संगीता झा एवं चांदन प्रखंड बीसीओ राजीव रंजन के संयुक्ता में कुसुम जोरी पैक्स भवन में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुसुम जोरी पैक्स साख समिति की प्रस्ताव पंजी, भंडार पंजी,धान अधिप्राप्ति के अलावा समिति सदस्य का हस्ताक्षर रोस्टर पंजी का अवलोकन किया गया। तथा उपस्थित किसानों से पैक्स से मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी दी। आज हुए औचक जांच के संबंध में प्रेस वार्ता में जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा ने बताई कि, सी आर नम्बर 14 दिनांक 12 जनवरी 2022 प्रशंग के आलोक में  कुसुमजोरी पैक्स के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य चैतु कौल के द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया था कि पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पौद्दार 2019/2020 में धान अधिप्राप्ति के लिए प्रस्ताव पंजी पर मेरा फर्जी 

हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से धान अधिप्राप्ति कर रहा है। जिसके अलोक जांच की गई जांच क्रम में पैक्स सदस्य चेतू कौल के द्वारा पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पौद्दार पर लगाया गया सभी आरोप झुठा साबित हुआ। क्योंकि 2019/20 में धान अधिप्राप्ति प्रस्ताव पंजी में चैतु कौल का कोई हस्ताक्षर नहीं है। इसके द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जबकि चैतु कौल के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका। जिसे लेकर पैक्स सदस्य चैतु कौल को अपना दावा आपत्ती प्रपत्र दो दिन के अंदर बांका डीसीओ कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा गया है। पर्याप्त सबूत जमा नहीं करने पर समिति की ओर से चैतू कौल पर पैक्स के कार्य में बाधा उत्पन्न कराने का मुकदमा दायर किया जा सकता है। पुछे जाने पर बताई कि पर्याप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ पैक्स भवन निर्माण में अनियमितता को देख पुर्व के साख समितियों पर कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर कुसुम जोरी के आधा दर्जन पैक्स समिति सदस्य के अलावा पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार पैक्स प्रबंधक रंजीत शाह के साथ दर्जनों किसान मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें