ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत वार्ड नंबर 7 में मंगलवार 18 जनवरी 2022 को भूमि संरक्षण विभाग बांका के आलोक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बेस लाईन सर्वे एन आर एम सर्वे हेतु बैठक किया गया और लोगों को विकास के सम्बंधित जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से भूमी संरक्षण विभाग से भानू सिंह, घनश्याम पंडित पप्पू आनंद अभियंत्रण विशेषज्ञ अमित कुमार इंदु कुमारी शजुला शर्मा प्रीति कुमारी सोशल मोबिलाइजर भवानी भूषण वित्त
विशेषज्ञ ग्रामीण के साथ बैठक कर सचिव लेलो प्रसाद यादव सिलजोरी पंचायत के उप मुखिया शिव प्रसाद यादव सह वार्ड सदस्य के देखरेख में बैठक संपन्न कराया गया। तथा जल छाजन योजना के तहत डीपीआर हेतु जायजा लेकर चयन किया गया। और लोगों को क्षेत्र में कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। मौके पर छोटे लाल यादव, कंचन कुमार, सुधीर कुमार, शालिग्राम यादव, बालेश्वर यादव, महेंद्र यादव, धनु यादव, प्रदीप यादव, रंजीत यादव आदि मौजूद थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें