Chandan News: जल छाजन योजना से लोगों को लाभान्वित होने के उद्देश्य में सामुहिक बैठक आयोजित

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चांदन पंचायत के  वार्ड नंबर 10 मुस्लिम टोला में मंगलवार 11 जनवरी 2022 को चांदन पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अनिल कुमार मंडल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जल छाजन द्वारा सामूहिक लाभ हेतु पंचायत को प्रगति की ओर ले जाने के  लिए सामाजिक दृष्टि से लोगों में सामान्यंवक बैठा कर जल छाजन योजना पर प्रकाश डाला। तथा ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में जल छाजन योजना के संदर्भ में 

विस्तार रूप से जानकारी देने के लिए सामाजिक उत्पेरक सह क्षमता वर्धन विशेषज्ञ प्रीति सिन्हा द्वारा जल छाजन संबंधित पर मुख्य योजना के बारे में बताई, जिसमें बांध कुआं बकरी पालन मत्स्य पालन सिलाई कढ़ाई आदि सामिल है। इस बैठक में मुख्य रूप में वार्ड सदस्य तस्लीम अंसारी, सनावुल अंसारी, नईम अंसारी ,रसीद आलम, अयूब अंसारी, युसूफ अंसारी, रजाउल अंसारी, मकसूद अंसारी ,शराफत अंसारी, मोबिन अंसारी, वाहिदशैख, शहमुद शेख, आजाद अंसारी, इत्यादि लोगों ने बैठक में भाग लिया।  

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें