ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल भैरोगंज में 11 जनवरी 2021 मंगलवार को इन्टरमीडिएट एग्जाम में केमिस्ट्री विषय पर लिया गया । जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कर एग्जाम में भाग लिया। प्लास्टिक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में कुल 43 छात्र छात्राओं का प्रैक्टिकल एग्जाम लिया जा रहा है एग्जाम होते हैं 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम का रिजल्ट भी भेजना है। बहुत हर्ष के साथ गर्व महसूस करता हूं कि मेरे विद्यालय से 43 छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल एग्जाम देने का अवसर प्राप्त हुआ है। थ्योरी
एग्जाम के बाद फौरन टेस्ट भी लिया जा रहा है। बच्चों को टेस्ट के लिए प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चांदन के शिक्षिका को एक्सटर्नल के लिए लगाया गया है। जिसमें 9 बायोलॉजी के साथ साइंस का विद्यार्थी है। उसका कॉपी जांच किया जाएगा। सही क्वेश्चन का उत्तर देने वाले विद्यार्थी को 5 अंक दिया जाता है तथा सही कॉपी लिखने वाले विद्यार्थियों को 5 अंक और जोड़ दिए जाते हैं। एग्जाम में खास तौर पर सरकार द्वारा दिए गए गाइड लाइन को ध्यान में रखकर छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल का फाइनल एक्जाम लिया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक यादव के साथ शिक्षक संजय कुमार मिश्र, दशरथ शर्मा, शिक्षिका सविता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, व प्रधान लिपिक सुरेंद्र यादव मौजूद थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें