Chandan News: 19 गरीब एवं असाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भीषण ठंड एवं कनकनी को देखते हुए शुक्रवार 20 जनवरी 2022 को चान्दन प्रखंड के दक्षिणी वारने पंचायत में कंबल वितरण किया गया। दक्षिणी बारने के नवनिर्वाचित मुखिया तुलसी रजक के हाथों द्वारा गरीब एवं लाचार 19 व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया तुलसी रजक ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रखंड मुख्यालय की ओर से कुल 14 कंबल मिला है और अनुमंडल पदाधिकारी के शोजन्य से  5 कंबल यानी दक्षिणी बारने 

पंचायत में कुल 19 कंबल का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बांका के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर 19 असहाय गरीब लोगों के बीच मुखिया तुलसी रजक के हाथों कम्बल वितरण किया गया। जिसमें मालती देवी, दुलारी देवी, घन्नु दास, उगन यादव, जगिया देवी, कालेश्वर पासवान, मिंती देवी, सोभी दर्वे, भुवनेश्वर खेरा, बृहस्पति मंडल, गुलबी देवी, ब्रह्ममानंद ठाकुर, योगेंद्र रामानी, सुरेश दास आदि  के बीच कंबल का वितरण हुआ जिसमें पंचायत सचिव शंकर शम्भू, रोहित दास कृष्णानंद पौद्दार, के साथ उपमुखिया वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें