ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित झपनियाँ उत्क्रमित उच्च विद्यालय का विद्यालय के प्रबंध समिति के शिक्षाविद एवं प्रखंड अध्यक्ष भाजपा सहित सदस्य ने औचक निरीक्षण किया। झपनियाँ उत्क्रमित उच्च विद्यालय का तैयार भवन का भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, मंडल महामंत्री एवं विद्यालय प्रबंध समिति के शिक्षाविद अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। बताया कि, भवन बनकर तैयार है।
कुछ कुछ काम बाकी है। जिसको जल्द पूरा कर 1 से 2 दिन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय का भवन सौंप दिया जाएगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर एवं अभिषेक कुमार ने बताया कि, झपनियाँ में विद्यालय के नए भवन के निर्माण से यहां के बच्चों एवं शिक्षकों को पठन-पाठन में उपयुक्त सुविधा मिलेगी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज मांझी, बंटी सिंह, भवेश साह एवं विद्यालय के सहायक शिक्षक उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें