Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक बोतल शराब भी की जप्त,साथ ही स्कॉर्पियो वाहन जप्त

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भुरभुरी गांव से पुलिस ने रविवार को एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, रविवार को सूचना मिली कि फरार आरोपी निरंजन चौधरी घर पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर निरंजन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि, न्यायालय से वारंट निर्गत था। जिसके आलोक में छापेमारी की गई। काफी दिनों से फरार चल रहे निरंजन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर बौंसी पुलिस ने रविवार को थाना मोड़ पर छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो से पांच युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बोतल शराब को भी जप्त किया गया। बताया गया कि, खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के केसी यादव के पुत्र मनोज यादव, सत्यानंद यादव के पुत्र राहुल कुमार और संजीव कुमार, अरुण यादव के पुत्र आशीष कुमार 

और सदानंद यादव का पुत्र अनूप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी युवकों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर की जांच में सभी युवकों के शराब पीने की पुष्टि की गई। सभी गिरफ्तार युवकों को जेल भेजा जाएगा। वहीं रेफरल अस्पताल में डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा सभी का जांच किया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के दलिया गांव से रविवार को पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि, दलिया गांव निवासी संजय साह के पुत्र शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 2020 में एक लूटपाट के मामले में वह फरार चल रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। मालूम हो कि, 5 सितंबर 2020 को स्टेट बैंक की शाखा से डहुआ निवासी मोहसिन अंसारी ₹49000 निकाल कर अपने घर जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के समीप रुपए को छीनकर अपराधी फरार हो गया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें