ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देवघर बांका मुख्य मार्ग पर जमदाहा के समीप चिरैया मोर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की
मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि, 31 जनवरी सोमवार दोपहर कानी बेल निवासी महेंद्र यादव का पुत्र राजकिशोर यादव अपने घर से न्यू बाइक में सवार होकर चिड़िया मोड़ स्थित एक दुकान से ऐडमिट कार्ड लेमिनेशन करा कर तेज़ रफ़्तार बाईक चला कर घर आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो वाहन के चपेट में आ गया जिससे बाईक सवार युवक को इतनी जोर से ठोकर लगी कि कुछ दुर तक बाइक समेत युवक जा गिरा। जिससे बाइक चला रहे राजकिशोर यादव घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जयपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वहीं घटना के बारे में बताया गया कि, युवक नई गाड़ी से जा रहा था। बाइक में नंबर प्लेट भी नहीं था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें