ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गदाल गांव में 11 बीघा के पुआल के पुंज में आग लगने से ₹15000 की संपत्ति का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सबसे पहले आग लालू कुमार मंडल के पुआल के पुंज में लगी। जिसके बाद धीरे-धीरे गांव के मुरली मनोहर एवं मुंशी मंडल के पुआल में आग लग गई। जिसके बाद आग पर अंचल से
दमकल कर्मी दमकल के साथ पहुंचे। आग पर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। बताया गया कि, 7 बीघा के फसल का पुआल लालू कुमार मंडल का था जबकि दो दो बीधा का मुंशी मंडल एवं मुरली मनोहर के पुंज का था। वही पीड़ित ने बताया है कि, अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई जाएगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें