Bounsi News: डायवर्सिटी पार्क बनने की कवायद शुरू,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री ने लिया जायजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर डायवर्सिटी पार्क बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर सर्वे का कार्य जारी है। इसी क्रम में रविवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने मंदार पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मंदार पर संबंधित विभाग की ओर से चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि, इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंदार क्षेत्र को भी काफी विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट में मंदार भी 


शामिल है। इसलिए जल्द ही मंदार पर डायवर्सिटी पार्क बनकर तैयार होगा। जिससे सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पार्क को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि, यहां पर मौजूद सभी प्रकार के पर्यटन की सुविधाओं से लैस सभी पर्यटक स्थल को विकसित किया जा रहा है। मंदार को भी विकसित किया जाएगा। वहीं पौधरोपण का कार्य भी तेजी से किया जाएगा। पौधरोपण अगर किसी वजह से रुकी हुई है तो, वहां पर ड्रिलिंग एवं विस्फोट कर वहां पर मिटटी भराई कर पौधरोपण कराया जाएगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य मृगेंद्र प्रसाद, भाजपा जिला मंत्री रिपुसूदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, भाजपा नेता ब्रजेश कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार, मनोरंजन कुमार सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें