ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत सोमवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अवधि में समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने एवं ई ग्राम सेवा स्वराज पोर्टल में डाटा प्रविष्ट करने के लिए बौंसी प्रखंड के सभी मुखिया को बांका प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी ने कहा कि, सभी पंचायत में
ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। हर 15 दिन के अंतराल पर 2 ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। सभी के विकास के लिए योजना बनाई जानी है। वहीं डीपीआरसी नोडल नूतन प्रिया ने बताया कि, सभी मुखिया को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि, योजना किस प्रकार बनाई जाएगी और कितना जरूरी है। योजना लोगों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इसकी जानकारी दी जाएगी। सभी मुखिया को सोनी कुमारी, चंदन, विष्णु, श्याम कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशिक्षण दिया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें