ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित आकाशीय रज्जू के संचालन पर भी कोविड-19 के कहर का असर दिखाई दिया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार से आकाशीय रज्जू, रोपवे के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। जानकारी हो कि, इसके पूर्व शुक्रवार तक रोपवे का परिचालन सैलानियों के लिए चल रहा था। परंतु बिहार सरकार के द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन की अवधि और पाबंदियों की समय
सीमा बढ़ा देने के बाद अब रोपवे के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। लेकिन रोपवे के मेंटेनेंस का कार्य रोपवे के कर्मियों द्वारा किया जाएगा। जानकारी देते हुए रोपवे के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि, वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के कारण आज से रोपवे का संचालन आम लोगों के साथ-साथ सैलानियों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेगा। हालांकि रोपवे के मेंटेनेंस कार्य होते रहेंगे। बता दें कि, रोपवे के परिचालन से आम सैलानियों को काफी सुविधा मिलती है। रोपवे परिचालन बंद होने से मंदार भ्रमण को आने वाली आम लोग एवं सैलानियों में निराशा रहेगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें