Barahat News: ठंड के कारण आशा कार्यकर्ता की हुई मौत

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। बाराहाट प्रखंड के पथरा गांव में मंगलवार को आशा कार्यकर्ता की ठंड के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता पुष्पा कुमारी एक समाजसेवी आशा कार्यकर्ता के रूप में थी। पति सूरदास जिसको 2 पुत्र, एक पुत्री है। बड़े पुत्र का उम्र 16 वर्ष, छोटा 12 वर्ष, पुत्री का उम्र 10 वर्ष है। अपने ड्युटी के दौरान मंगलवार को अपने क्षेत्र में टीकाकरण कर वापस घर आई। देर शाम को 

कुछ तबीयत बिगड़ जाने के कारण परिजनों ने बाराहाट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण लोगों ने चंदा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जिस कारण स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। आर्थिक स्थिति को देखते हुए बांका जिला कोरियर संघ के जिला मंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर के नेतृत्व में बाराहाट प्रभारी चिकित्सक रश्मि सीमा के द्वारा 5000 एवं हेल्थ मैनेजर अवध किशोर के द्वारा 2000 के साथ-साथ आशा, ममता कुरियरो ने कुल मिलाकर ₹10772 मृतक के आश्रितों को दिया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें