ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक महीने ई०वी० एम० एवं वीवीपैट का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा किया जाना है, इसी क्रम में आज दिनांक 0701.2022 को जिला पदाधिकारी बाका सुहर्ष भगत एवं पुलिस अधीक्षक, बांका अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने वहाँ भी व्यवस्थाओं,
सुरक्षा आदि का जायजा लिया एवं उपस्थित निर्वाचन पदाधिकारी, बांका को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। गौरतलब हो कि वेयर हाउस की निगरानी सी०सी०टीवी एवं गार्ड के द्वारा सुरक्षा की जाती है। इस अलावे समाहरणालय कैम्पस में शराब ढोने में पकड़ाये हुए गाड़ियों की स्थिति का भी जायजा लिया। इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाका एवं उप निर्वाचन, पदाधिकारी बांका उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें