Rewari News : विश्व दिव्यांग दिवस पर नवप्रेरणा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

रेवाड़ी, 3 दिसंबर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि दिव्यांग बच्चे समाज का हिस्सा है। सरकार और जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं, और हर सम्भव सहयोग के लिए कार्य कर रही हैं।



  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित गणेशीलाल गोयल धर्मशाला में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में नवप्रेरणा संस्था के 22वें वार्षिक उत्सव में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का लालन पालन माता पिता तो करते ही है मगर सामाजिक संस्थाएं दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए नवप्रेरणा संस्था को बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए यह बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, सरकार उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हिम्मत बनाये रखे, उनमें भी आम आदमी जितनी क्षमता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजग आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए दिव्यांगों की श्रेणी 7 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर संस्था ने सराहनीय कार्य किया है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने अपने निजी कोष से 21 हजार रूपए दिव्यांग बच्चों के लिए संस्था को प्रदान किए। इसके अलावा रैडक्रास सोसायटी के माध्यम से जरूरत अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा।
संस्था के प्रधान हरीश मलिक ने मुख्य अतिथि डीसी यशेन्द्र सिंह व एडीसी आशिमा सांगवान का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था में 80 दिव्यांग बच्चों को स्कूल में शिक्षित किया जा रहा है तथा संस्था बच्चों को हर जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतपोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने संस्था को सहयोग करने वालों को सम्मानित भी किया।


इस अवसर पर आरसीसीआई के अध्यक्ष एसएन शर्मा, स्कूल प्राचार्य गायत्री शर्मा, सचिन मलिक, अशोक गोयल, नरेश कुमार, प. छाजूराम, उर्वशी, त्रिपती भार्गव, सचिन, एसपी यादव, कुसुमलत्ता सहित भारत विकास परिषद और नवप्रेरणा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बाक्स: जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मितल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव वर्षा जैन की देख-रेख में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर नव प्रेरणा स्कूल रेवाड़ी में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने उपस्थित दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिव्यांगों को हमारे भारत देश के संविधान के अनुसार कुछ विशेष अधिकार दिए गए है। उन्होंने बताया कि हमें अपने अधिकारों को जानना अति आवश्यक है। जानकारी के अभाव में हम अपने अधिकारों को नहीं जान पाते और अपने अधिकारों से वंचित रह जाते है।
श्रीमती जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस दौरान पैनल अधिवक्ता यशपाल शर्मा ने दिव्यांगजनों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें