Rewari News : किसान संगठन द्वारा जिला स्तर पर "किसान सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला रेवाड़ी के संगठन के द्वारा ऐतिहासिक किसान आंदोलन में किसानों के बहुमूल्य किसान संघर्ष के बाद किसानों की सभी मांगे यथा तीनों काले कृषि कानून सरकार द्वारा वापिस ले लिए जाने,एम एस पी कानून के लिए बनाई कमेटी में किसान सदस्यों को शामिल करने के साथ  अन्य मांगो के लिए सरकार से लिखित सहमति बन जाने पर समाप्त हुए किसान आंदोलन में किसानों के दिए ऐतिहासिक सहयोग के लिए रेवाड़ी जिले के किसानों के साथ आज किसान भवन रेवाड़ी में संगठन के द्वारा "किसान सम्मान समारोह"का आयोजन किया जाकर किसानों के सराहनीय योगदान के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।              


         

इस अवसर पर रेवाड़ी संगठन के पदाधिकारी जिला प्रधान समय सिंह, उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत,महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, जिला महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना,कोसली  हल्का प्रधान सवाचंद नंबरदार,रेवाड़ी हल्का प्रधान चुन्नी लाल, बावल हल्का प्रधान जगदीश गुर्जर, जटूसना हल्का प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी,तरुण कुमार,गुगन सिंह उर्फ राजकुमार,ने समारोह के मुख्य अतिथि यो वरिष्ठ प्रदेश उप- प्रधान सत्यवान नरवाल,सोनीपत जिला प्रधान अशोक लाठवाल, गणोर जिला प्रधान वीरेंद्र पहल का माल्यार्पण कर,पगड़ी पनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियो ने किसानों के इस ऐतिहासिक आंदोलन की जीत को देश के अन्नदाताओं के  जीवट और एकजुट संघर्ष को समर्पित करते हुए रेवाड़ी जिले के किसानों के पर्यासो की तारीफ की तथा प्रदेश उप प्रधान सत्यवान नरवाल ने जिला प्रधान समय सिंह एवम उसकी टीम को दक्षिण हरियाणा में एक मजबूत किसान टीम बताते हुए क्रांति की चिंगारी बनाए जाने के लिए आह्वान किया।अशोक लट्ठवाल एवम वीरेंद्र पहल प्रधानों ने रेवाड़ी जिले के किसानों को विश्वास दिलाया कि किसानों को खेती- किसानी के उद्देश्य से किए जाने वाले आंदोलन परदरशन में आवश्यकता होने पर किसी भी तरह के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।                                        

अतिथियों ने उपस्थिति समस्त सैकड़ों अन्नदाता किसानो को किसान आंदोलन में किए गए सराहनीय सहयोग के लिए "किसान सम्मान"प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए ऐतिहासिक आंदोलन की जीत की बधाइयां एवम शुभकामनाए दी । अंत में गंगयाचा टोल प्लाजा संघर्ष के अगवा रहे टाईगर जोगिंदर सिंह ने   कार्यक्रम में आए सभी अतिथि मेहमानों,एवम किसान अन्नदाताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें