ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चर्च, मिशनों के साथ ईसाई धर्म के लोगों के घरों में मनाने वाले क्रिसमस का महापर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें आनंदपुर ओपी भैरोगंज के जाने माने समाज सेवी फ्रांसिस उड के सुपुत्र रेमी उड,राजू उड व छोटे पुत्र बॉलीवुड स्टार फेबियन चार्ली के द्वारा अपने आवास एवं जमूई जिला के सिमुलतला स्थित अनाया रेस्टोरेंट में क्रिसमस-डे 25 दिसंबर बड़ा दिन के महान पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर केक खिला कर भोज का आयोजन कराया जाता है जो यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी तरह भैरोगंज के भूत पुर्व सरपंच डेविड उड के पुत्र एवं वर्तमान नवनिर्वाचित युवा सरपंच आशिष रोबिन उड के परिजनों में हर्षोल्लास के साथ
क्रिसमस-डे मनाते हैं। कहते हैं इस दिन 25 दिसंबर बड़ा दिन को ही ईसा मसीह यानी यीशु के जन्म की खुशी मनाया जाता है। इस दिल लगभग संपूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। किस्मत से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी कॉल प्रणाली के आधार पर प्रभु यीशु का जन्म 7 से 2 ईसवी पूर्व के बीच हुआ था 25 दिसंबर यीशु मसीह के जन्म कोई ज्ञात वास्तविक जन्मतिथि नहीं है। इस सूची को एक रोमन पर्व या मकर सक्रांति से संबंधित स्थापित करने के आधार पर चुना गया है आधुनिक क्रिसमस की छुट्टियों में एक-दूसरे को उपहार देना चर्च में समारोह पर विभिन्न सजावट करना शामिल है इस सजावट के प्रदर्शन से क्रिसमस का पेड़ रंग बिरंगी रोशनी या बंडा जन्म के झांकी आदि शामिल है। सांता क्लॉज जिसे क्रिसमस का पिता भी आ जाता है ना कि दोनों का मूल भिन्न है किस्मत से जुड़ी एक लोकप्रिय पुराणिक परंतु कल्पित शख्सियत है जो अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए उपहार लाने के साथ जोड़ा जाता है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें