Bounsi News: गिरफ्तार शराब तस्कर को कोरोना जांच के बाद भेजा गया जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव से गिरफ्तार शराब तस्कर को कोरोना जांच कराते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार खिजुरमुरिया गांव से गिरफ्तार शराब तस्कर सुरेश मुर्मू को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया 

था। बौंसी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। मालूम हो कि, नववर्ष को लेकर शराब तस्कर प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीण इलाकों में नए साल को लेकर शराब की धरपकड़ को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें