Bounsi News: बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मसूदना टिकर कुसियारी हरिजन टोला में सोमवार रात डंडे से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में मृतका के बेटे सुभाष साह के फर्द बयान पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। वही गिरफ्तार आरोपी बदरु हरिजन को कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने 

बताया कि, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि, सोमवार को 60 वर्षीय बिछिया देवी को मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में डंडे से पीट कर मार दिया गया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें