ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से शुक्रवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, सिकंदरपुर निवासी अवधेश कुमार के ऊपर गोलहट्टी गांव निवासी नागेश्वर यादव के बीच
मारपीट का मामला दर्ज था। बताया गया कि, 5 माह पूर्व उसने नागेश्वर यादव के साथ मारपीट की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही अभियुक्त फरार चल रहा था। बौंसी पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली की वह अपने घर पर मौजूद है। जिसके बाद छापेमारी कर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को बौंसी रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराते हुए आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें