ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बेलहर एसडीपीओ दिनेश चंद्र सिंह ने शुक्रवार को जयपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत के जरुवाडीह गांव पहुंच कर एक एस सी एस टी मामले की जांच की। गांव पहुंचकर एसडीपीओ ने काली तुरी की पत्नी फूलन देवी सहित पुलिस ने अन्य महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि, घटना 16 दिसंबर की है और घर में कोई पुरुष उपस्थित नहीं थे। इसी बीच गांव के ही सभी आरोपी मेघलाल
यादव, जलधर यादव, मंटू यादव, भूदेव यादव, कुंदन यादव, बबीता देवी, सावित्री देवी, शोभा देवी, अनीता देवी घर पर पहुंचे और महिलाओं के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला में फूलन देवी, आवेदिका रेखा देवी, पिंकी देवी, सोनी देवी, काजल देवी एवं नाबालिक लड़की के साथ मारपीट की गई। बताया गया कि, फिलहाल दो आरोपी मेघलाल यादव एवं भूदेव यादव जेल में बंद हैं। जबकि अन्य सभी फरार चल रहे हैं। एसडीपीओ ने जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें