ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार राय की प्रतिनियुक्ति की गई है। अरविंद कुमार राय ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान भी कर लिया है। अरविंद कुमार राय ने बताया कि, उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना एवं अपराध को पूरी तरीके से खत्म करना होगा। वहीं अवैध बालू एवं
अवैध शराब को लेकर उन्होंने शक्ति बरतने का निर्देश दिया है। वहीं उन्होंने अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब नए सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में अंबिका राम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मालूम हो कि, प्रभारी थाना अध्यक्ष गणेश कुमार पिछले कई दिनों से थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाले हुए थे। लेकिन अब पूर्ण रूप से अरविंद कुमार राय को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें